पंजाबी रैपर रफ्तार ने की दूसरी शादी
मशहूर रैपर रफ्तार ने मनराज जवंदा से की शादी
रैपर रफ्तार शादी के बंधन में बंध गए हैं। सोशल मीडिया पर एक फैन ने हाल ही में उनकी शादी की तस्वीर साझा की है।
उन्होंने ने शुक्रवार (31 जनवरी) को फैशन स्टाइलिस्ट और अभिनेत्री मनराज जवंदा से शादी कर ली।
रफ्तार ने अपनी फैमिली और दोस्तों की मौजूदगी में साउथ इंडियन रीति-रिवाजों के साथ शादी की है।
रफ्तार और मनराज के पारंपरिक शादी समारोह की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
तस्वीर में रफ्तार और मनराज एक-दूसरे को प्यार से देख रहे हैं, जबकि उनके आस-पास उनके प्रियजन मौजूद हैं।