WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

SSC GD Admit Card 2025 : एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी

SSC GD Admit Card 2025 : 4 फरवरी 2025 को होने वाले एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है, आप एसएससी की ऑफिशल वेबसाइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड से अपना एसएससी जीडी कांस्टेबल प्रवेश पत्र (SSC GD Admit Card )  डाउनलोड कर सकते हैं. आपको बता अभी उन्हीं परीक्षार्थियों के एडमिट कार्ड जारी किए गए हैं जिनकी परीक्षा 4 फरवरी 2025 को होगा।

SSC GD Admit Card 2025: एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक और पूरी जानकारी

SSC GD Constable Admit Card 2025 : कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने 5 फरवरी 2025 को होने वाली SSC GD कांस्टेबल परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार अपना हॉल टिकट SSC की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं।

SSC GD Admit Card 2025 कैसे डाउनलोड करें?

अगर आप SSC GD कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड करना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें:

  1. सबसे पहले आपको एसएससी  आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाना होगा
  2. इसके बाद होमपेज पर लॉगिन बटन पर क्लिक करें।
  3. अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें।
  4. सिक्योरिटी कैप्चा भरें और सबमिट करें।
  5. SSC GD Admit Card 2025 Download Link पर क्लिक करें।
  6. एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और उसका PDF सेव करें

SSC GD कांस्टेबल परीक्षा पैटर्न 2025

एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में परीक्षा में 80 वस्तुनिष्ठ प्रश्न होंगे,प्रत्येक प्रश्न 2 अंक का होगा। जिसमें गलत होने पर हर गलत उत्तर के लिए 0.25 अंक की कटौती होगी। परीक्षा अंग्रेजी, हिंदी और 13 क्षेत्रीय भाषाओं में आयोजित की जाएगी।

विषय प्रश्नों की संख्या अंक
सामान्य बुद्धि और तर्कशक्ति 20 40
सामान्य ज्ञान और सामान्य जागरूकता 20 40
प्रारंभिक गणित 20 40
हिंदी/अंग्रेजी भाषा 20 40
कुल 80 160

 

SSC GD कांस्टेबल सिलेबस 2025

सामान्य बुद्धि और तर्कशक्ति (Reasoning Ability & General Intelligence)

  • समानता और भिन्नता
  • कोडिंग-डिकोडिंग
  • रक्त संबंध
  • दिशा और दूरी
  • संख्यात्मक श्रृंखला
  • घड़ी और कैलेंडर
  • चित्र वर्गीकरण
  • पैटर्न और डायग्राम
  • वेन डायग्राम
  • सिलोज़िज़्म
  • कथन एवं निष्कर्ष

 सामान्य ज्ञान और सामान्य जागरूकता (General Knowledge & General Awareness)

  • करंट अफेयर्स (राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय)
  • भारतीय इतिहास और स्वतंत्रता संग्राम
  • भारतीय संविधान
  • सामान्य विज्ञान (भौतिकी, रसायन विज्ञान, जीवविज्ञान)
  • खेल और पुरस्कार
  • महत्वपूर्ण पुस्तकें और लेखक
  • संस्कृति और विरासत
  • भारतीय अर्थव्यवस्था
  • भूगोल (भारत और विश्व)
  • महत्वपूर्ण दिवस और आयोजन

 प्रारंभिक गणित (Elementary Mathematics)

  • संख्याओं पर आधारित गणितीय क्रियाएं
  • प्रतिशत और अनुपात
  • औसत
  • लाभ और हानि
  • छूट
  • समय, दूरी और गति
  • साधारण और चक्रवृद्धि ब्याज
  • डेटा इंटरप्रिटेशन (DI)
  • क्षेत्रफल और परिमाप
  • लघुत्तम समापवर्त्य (LCM) और महत्तम समापवर्तक (HCF)
  • समय और कार्य

 हिंदी / अंग्रेजी भाषा (Hindi/English Language)

  • वाक्य सुधार
  • संधि और समास
  • संज्ञा, सर्वनाम, विशेषण
  • गद्यांश (Passage)
  • रिक्त स्थान भरें (Fill in the Blanks)
  • पर्यायवाची और विलोम शब्द
  • मुहावरे और लोकोक्तियाँ
  • वर्तनी और व्याकरण

शारीरिक दक्षता परीक्षा (Physical Efficiency Test – PET)

  • पुरुष उम्मीदवार: 5 किमी की दौड़ 24 मिनट में पूरी करनी होगी।
  • महिला उम्मीदवार: 1.6 किमी की दौड़ 8 मिनट 30 सेकंड में पूरी करनी होगी।
  • पहाड़ी क्षेत्रों के उम्मीदवारों के लिए छूट लागू होगी।

SSC GD कांस्टेबल परीक्षा की महत्वपूर्ण जानकारी

SSC ने पहले ही घोषणा कर दी थी कि परीक्षा शहर की जानकारी प्रत्येक परीक्षा तिथि से 10 दिन पहले उपलब्ध होगी, जबकि एडमिट कार्ड परीक्षा से 4 दिन पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा।

SSC GD कांस्टेबल परीक्षा तिथियां

SSC GD कांस्टेबल परीक्षा 4, 5, 6, 7, 10, 11, 12, 13, 17, 18, 19, 20, 21 और 25 फरवरी 2025 को आयोजित की जाएगी।

किन विभागों में मिलेगी नौकरी?

इस भर्ती अभियान के तहत 39481 रिक्त पदों को भरा जाएगा। चयनित उम्मीदवारों को निम्नलिखित बलों में नियुक्ति मिलेगी:

  • सीमा सुरक्षा बल (BSF)
  • केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF)
  • केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF)
  • भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP)
  • सशस्त्र सीमा बल (SSB)
  • सचिवालय सुरक्षा बल (SSF)
  • असम राइफल्स (AR) – राइफलमैन (GD)
  • नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) – सिपाही

निष्कर्ष

SSC GD कांस्टेबल परीक्षा 2025 के लिए एडमिट कार्ड अब उपलब्ध है। जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वे जल्द से जल्द SSC की आधिकारिक वेबसाइट से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करें। परीक्षा में शामिल होने से पहले सभी जरूरी दस्तावेज अपने पास रखें और परीक्षा के दिशा-निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ें।

📌 SSC GD Admit Card 2025 Download Link : ssc.gov.in

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Comment