यूपी में बंपर भर्तियां: होमगार्ड से लेकर शिक्षक तक, 2025 में इन विभागों में मिलेंगे नौकरियों के सुनहरे अवसर!
UP Government Jobs 2025: नए साल की शुरुआत के साथ ही उत्तर प्रदेश के युवाओं के लिए नौकरी के कई शानदार अवसर आने वाले हैं। कई विभागों में खाली पड़े पदों को भरने की प्रक्रिया तेज हो रही है, तो कुछ भर्तियों को सरकार की मंज़ूरी मिलने का इंतज़ार है। अगर आप भी सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं, तो यह साल आपके लिए ढेरों अवसर लेकर आ सकता है। आइए जानते हैं कि 2025 में यूपी में किन विभागों में भर्तियां होने जा रही हैं।

1.होम गार्ड भर्ती – 42,000 पदों पर सीधी भर्ती का मौका!
UP Government Jobs 2025 : यूपी में इस साल होम गार्ड के 42,000 पदों पर बंपर भर्ती होने वाली है। यह भर्ती 10वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा अवसर साबित हो सकती है। होमगार्ड विभाग यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड की तर्ज पर अपना अलग भर्ती बोर्ड बनाने की तैयारी में है। नई नियमावली के साथ, भर्ती प्रक्रिया जल्द ही शुरू होने की उम्मीद है।
- IOCL भर्ती 2025: इंडियन ऑयल में निकली भर्ती,योग्यता 10वीं पास,मिलेगी 80 हजार तक सैलरी
- UP Board Admit Card Kab Jari Hoga :यूपी बोर्ड एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का तरीका
2. लेखपाल भर्ती – 7,994 पदों पर भर्ती का रास्ता साफ
उत्तर प्रदेश में लेखपाल के करीब 7,994 खाली पद भरे जाने वाले हैं। इसके लिए प्रस्ताव पहले ही यूपी अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) को भेजा जा चुका है। सरकार से हरी झंडी मिलते ही भर्ती प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।
3. ग्राम विकास अधिकारी (VDO) भर्ती
यूपी में ग्राम विकास अधिकारी की भर्ती का युवाओं को बेसब्री से इंतज़ार है। पिछली बार यह भर्ती 2018 में निकली थी, लेकिन परीक्षा में गड़बड़ी के चलते काफी देरी हुई। इस बार सरकार इस प्रक्रिया को पारदर्शी और तेज़ बनाने के प्रयास में है।
4. यूपी सचिवालय में ग्रुप C और D की भर्तियां
उत्तर प्रदेश सचिवालय में हर साल ग्रुप C और D के पदों पर भर्ती निकलती है। 2025 में भी चपरासी, स्वीपर, इलेक्ट्रीशियन, और गार्ड जैसे पदों पर भर्ती संभावित है। 10वीं और 12वीं पास उम्मीदवारों के लिए यह एक बेहतरीन अवसर हो सकता है।
5. शिक्षक भर्ती (TGT & PGT) – युवाओं को बड़ी सौगात!
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड (UP SESSB) जल्द ही टीजीटी (TGT) और पीजीटी (PGT) शिक्षकों की भर्ती करने जा रहा है। 2021 की बड़ी भर्ती के बावजूद कई सीटें खाली रह गई थीं, जिन्हें इस बार भरा जाएगा। जो युवा शिक्षा के क्षेत्र में करियर बनाना चाहते हैं, उनके लिए यह एक सुनहरा अवसर होगा।
6. आंगनबाड़ी वर्कर भर्ती
हर साल उत्तर प्रदेश में हजारों आंगनबाड़ी वर्कर की भर्तियां होती हैं। जिसका विज्ञापन बहुत पहले ही जारी हो चुका है ,खासतौर पर 10वीं पास महिलाओं के लिए यह एक अच्छा मौका होता है।
7. यूपी रोडवेज में कंडक्टर और ड्राइवर भर्ती
उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग नए वाहनों को शामिल करने की प्रक्रिया में है। इनमें डीजल, सीएनजी और इलेक्ट्रिक बसें शामिल हैं। इन बसों के संचालन के लिए कंडक्टर और चालक के पदों पर भर्ती की जाएगी। 10वीं पास उम्मीदवारों को इसमें अवसर मिलेगा।अभी हाल में ही इन पदों के लिए केवल महिला को शामिल किया गया था, जो की एक विशेष जिले के लिए था
8. यूपी पुलिस में 60,244 कांस्टेबल की भर्ती
यूपी पुलिस इतिहास की सबसे बड़ी भर्ती में 60,244 कांस्टेबलों की भर्ती की जा रही है। अगस्त में लिखित परीक्षा हो चुकी है, और दिसंबर से फिजिकल टेस्ट चल रहा है। नए साल में यूपी पुलिस को हजारों नए कांस्टेबल मिल सकते हैं। पुलिस भारती की भी घोषणा हो चुकी है, पुलिस कांस्टेबल भर्ती प्रक्रिया पूरी होने के बाद जल्द ही योगी सरकार दूसरी नई भर्ती का विज्ञापन जारी करेगी
क्या करें तैयारी?
अगर आप इन भर्तियों में से किसी में आवेदन करने की सोच रहे हैं, तो अभी से अपनी तैयारी शुरू कर दें। सरकारी विभागों की आधिकारिक वेबसाइट पर अपडेट चेक करते रहें और अपने डॉक्युमेंट्स तैयार रखें। तो तैयार हो जाइए, 2025 में नौकरी के ढेरों अवसर आपका इंतज़ार कर रहे हैं! नौकरियां संबंधित डेली अपडेट के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें